फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में टला हादसा: सवारी बैठाने के विवाद में डबल डेकर बस को मारी टक्कर, खाई में घुसी; 65 यात्री थे सवार

Sun, 15 Nov 2026 10:59 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, तिलहर (शाहजहांपुर)

सार

बरेली मोड़ पर दो निजी बसों के चालकों में विवाद हुआ था। एक बस ने दूसरी को टक्कर मारी दी। हादसे के बाद चालक-परिचालक फरार हैं।
विज्ञापन
खाई में घुसी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली मोड़ पर सवारी बैठाने और आगे निकलने को लेकर दो निजी डबल डेकर बसों के चालकों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद एक बस चालक ने दूसरी बस को तेज रफ्तार में साइड से टक्कर मार दी। इससे बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में घुस गई। हादसे के दौरान बस में करीब 65 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन


रविवार रात करीब नौ बजे डबल डेकर बस शाहजहांपुर से सवारियां लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली मोड़ के पास सवारी बैठाने और आगे निकलने को लेकर दो बस चालकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद एक चालक अपनी बस लेकर आगे निकल गया। आरोप है कि इसी रंजिश में पीछे से आ रही दूसरी डबल डेकर बस के चालक ने तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए आगे चल रही बस को साइड से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। अचानक टक्कर लगने से चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस सड़क पर लहराते हुए हाईवे किनारे खाई में घुस गई।

बस की स्थिति देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसे के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें