फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बसों में फाॅग लाइटें लगाने पर ही कुहासा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोडवेज बस में नहीं लगी फॉग लाइट। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्दी व कोहरे का मौसम आने के बावजूद परिवहन निगम की अधिकतर बसों में कोहरे में काम आने वाली लाइटें नदारद हैं। इस मामले में अव्यवस्था का कुहासा छाया हुआ है। कुछ बसों की खिड़की के शीशे गायब हैं, तो कई शीशे हुक गायब होने के कारण बंद नहीं हो पाते।
विज्ञापन


शाहजहांपुर डिपो के बेड़े में 151 सरकारी व 74 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। इन बसों से प्रतिदिन करीब 25 से 28 लाख रुपये का राजस्व निगम को प्राप्त होता है।

सर्दी नजदीक आने के बावजूद परिवहन निगम की बसें तैयार नहीं हैं। कोहरे को भेदकर दूर तक रोशनी करने वालीं फॉग लाइटें अब तक नहीं लगाई गईं हैं।

इसके अलावा बसों में बैक लाइट, इंडिकेटर भी ठीक स्थिति में नहीं हैं। चालक की सीट के पास खिड़की का शीशा टूटा है तो कई सीटों पर दो की बजाय एक शीशा लगा है। इसके अलावा कुछ बसों में शीशे चटके भी हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा अधिकतर बसों के शीशे को बंद करने वाले हुक नदारद हैं। शीशों में पेन घुसाकर बंद करने की व्यवस्था यात्रियों ने कर रखी है। कई बसों के शीशे जाम है, वे सुगमता से बंद तक नहीं पाते।



बसों से वाइपर भी गायब

परिवहन निगम की स्थानीय मार्ग पर चलने वालीं बसों की स्थिति काफी ज्यादा खराब है। बसों के शीशे बंद नहीं होने के साथ ही वाइपर भी नहीं लगे हैं। ऐसे में कोहरे में शीशे पर पानी जमा होने पर दिक्कत आने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

प्राथमिक उपचार के इंतजाम भी नहीं

निगम की बसों में गंदगी से यात्री परेशान हैं तो प्राथमिक उपचार के इंतजाम भी नहीं हैं। बसों में फर्स्ट एड बॉक्स की पेटी तो लगी है, लेकिन उसमें दवा नहीं है। ऐसे में किसी यात्री को चोट लगने पर उपचार की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा कई बसों से अग्निशमन यंत्र भी गायब हैं।



सर्दी में बसों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के उद्देश्य से बुधवार को हरदोई में परिक्षेत्र कार्यालय में बैठक आयोजित की गई है। इसमें जैसे निर्देश दिए जाएंगे, उसी के अनुरूप कार्य करेंगे।

- अरुण कुमार, एआरएम

शाहजहांपुर में रोडवेज बस में नहीं लगी फॉग लाइट। संवाद

शाहजहांपुर में रोडवेज बस में नहीं लगी फॉग लाइट। संवाद

शाहजहांपुर में रोडवेज बस में नहीं लगी फॉग लाइट। संवाद

शाहजहांपुर में रोडवेज बस में नहीं लगी फॉग लाइट। संवाद

शाहजहांपुर में रोडवेज बस में नहीं लगी फॉग लाइट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें