फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टूरिस्ट बस में सवारी भरने वालों पर शिकंजा, किया चालान

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निजी टूरिस्ट बसों में सवारी भरने वालों पर मंगलवार को शिकंजा कस दिया गया। यातायात पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे पर मानक पूरे नहीं करने वाली निजी बसों का चालान किया। इस दौरान बसों को ठहरने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

दो नवंबर के अंक में अमर उजाला ने टूरिस्ट बसों के नाम पर डग्गामारी, रोडवेज के सामने से भरीं जा रहीं सवारियां शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए टीएसआई बाल किशन ने टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। रोडवेज बस अड्डे के सामने बसें खड़ी कर सवारियां भरने वालों के कागज चेक किए गए।
मानक के विपरीत मिलने पर तीन बसों का चालान किया गया। इस दौरान बसों को खड़े भी नहीं होने दिया। बस अड्डे पर बिना हेलमेट व मोबाइल पर बात करते हुए गुजरने वाले बाइक व स्कूटी सवारों के चालान भी किए गए।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें