फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कोहरे की वजह से ट्रेनों के संचालन पर असर, देरी से आईं ट्रेनें

Fri, 15 Nov 2024 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ने लगा है। बृहस्पतिवार को नियमित के साथ ही विशेष ट्रेनें भी घंटों देरी से आ सकीं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बरेली से शाहजहांपुर होकर लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 15212 जननायक एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आई। इसका यहां आने का समय सुबह 7:43 बजे है, लेकिन 10:43 बजे आगमन हुआ। 04032 सहरसा स्पेशल फेयर गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:20 की जगह शाम 3:02 बजे आई। 13152 कोलकाता एक्सप्रेस डेढ़ घंटा देर से दोपहर 2:36 बजे से आ सकी, इसका निर्धारित समय दोपहर 1:05 बजे है। 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस पांच घंटे से अधिक लेट रही। यह ट्रेन दोपहर 1:46 बजे की बजाय रात 8:53 बजे यहां आ सकी।
लखनऊ से शाहजहांपुर होकर बरेली की तरफ चलने वाली ट्रेनों में 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस सुबह 9:13 की जगह दोपहर 12:17 बजे आ सकी। 04059 आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल फेयर एक्सप्रेस दोपहर 1:28 के स्थान पर रात 9:07 बजे यहां पर आई। 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस का शाम 6:34 के स्थान पर रात 8:14 बजे आगमन हुआ। 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस रात 8:25 के बजाय रात 10:27 बजे आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें