फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शोभायात्रा में देवी स्वरूपों पर पुष्पवर्षा

विज्ञापन
पुवायां में निकली शोभायात्रा में देवी के प्रतिरूप। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। महामाई के दरबार से जागरण के लिए आई पवित्र जोत के साथ सोमवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार को जोत को विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन

मां ज्वाला जी जागरण सेवा समिति की ओर से 16 अक्तूबर की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया था। हर साल की तरह इस बार भी जागरण के लिए मां ज्वाला जी और बालाजी धाम से पावन जोत और माता वैष्णो देवी से पवित्र अमृत कलश लाया गया था। भजन गायक छप्पन इंदौरी और अन्य गायकों ने माता का जागरण किया था। नवरात्र भर जोत और अमृत कलश को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया था।
विज्ञापन

सोमवार को हवन के बाद शोभायात्रा का आयोजन किया गया। डीजे और बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा जागरण स्थल से होती हुई नगर के कई प्रमुख मार्गों से निकाली गई। नगरवासियों ने कई स्थानों पर जोत और देवी के प्रतिरूपों पर पुष्पवर्षा कर और मत्था टेककर पुण्यलाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें