फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा चक्की और स्पेलर बंद कराने के निर्देश

Thu, 02 Apr 2015 12:02 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विनियमित क्षेत्र के नियत प्राधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी ने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को शहर के मोहल्ला दिलाजाक में अवैध तरीके से चलाई जा रही आटा चक्की और ऑयल स्पेलर का संचालन बंद कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यह आदेश दिलाजाक निवासी आबिद से मिली शिकायत की जांच के बाद की है। आबिद ने प्रार्थना पत्र में बताया था कि आटा चक्की और स्पेलर चलने से उसकी धमक के कारण उनके मकान की दीवारों में दरारें आ गई हैं। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता ने स्थलीय जांच करके रिपोर्ट दी कि शाहजहांपुर महायोजना-2021 के क्षेत्र में केवल पांच हार्स पॉवर की आटा चक्की चलाने की अनुमति है, लेकिन दिलाजाक में दस हार्स पॉवर की मोटर से चक्की और स्पेलर मशीन चलाई जा रही है। जेई की इसी रिपोर्ट के आधार पर डीआईसी के जीएम को चक्की बंद कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें