फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल नंबर पर आ रहे कॉल से फायर कर्मचारी परेशान

Thu, 02 Apr 2015 12:01 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने की सूचना देने के लिए फायर ब्रिगेड स्टेशन पर लगे टोल फ्री नंबर 101 पर लोग बेवजह फोन करके फायर कर्मियों को परेशान कर रहे हैं। फोन करने वाले लड़के और लड़कियां फायर कर्मियों से भद्दी बातें करते हैं। फायर कर्मी इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन

फायर कर्मियों के मुताबिक लोगों के फोन सुबह से ही आना शुरू हो जाते हैं। कॉल करने वालों में लड़के और लड़कियां भद्दी बातें करते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हैं। कॉलर आईडी से ऐसे नंबरों की लिस्ट बनाकर अधिकारियों के सामने पेश की गई, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस बारे में सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि कॉलर आईडी के माध्यम से कुछ नंबर चिह्नित किए गए हैं। इन नंबरों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी होने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें