फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्काउट-गाइड के जनक की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

विज्ञापन
रोटी गोदाम स्कूल में पंडित श्रीराम वाजपेयी की प्रतिमा के समक्ष सलामी देते स्काउट-गाइड। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारत में स्काउट-गाइड के जनक और शाहजहांपुर की धरती के महानायक पं. श्रीराम वाजपेयी का जन्मदिन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
विज्ञापन

रोटी गोदाम में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर आयुक्त बिपिन मिश्रा और विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने ध्वजारोहण कर किया। अतिथियों ने पंडित श्रीराम वाजपेयी की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।
जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन व जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर ने स्काउट-गाइड प्रार्थना, झंडा गीत, स्काउट प्रतिज्ञा, मीनार समूह गान कराया। नगर आयुक्त ने वाजपेयी के स्काउट-गाइड नियम व प्रतिज्ञा को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बीएसए दिव्या गुप्ता ने बच्चों में अनुशासन, देशभक्ति व आत्मीयता की भावना को धारण करने पर जोर दिया। गाइड कैप्टन सुखमीत कौर के निर्देशन में कब बुलबुल की टीमों ने प्रदर्शन किया। अतिथियों ने स्काउट-गाइड को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में इमरान सईद, खुशबू सबूर, रंजीत, आरती, अजय प्रताप आदि मौजूद रहे।
डॉ.सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर काॅलेज की इन्द्रा गाइड कंपनी ने भी पंडित श्रीराम वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। पूर्व जिला मुख्यायुक्त संतोष पांडेय ने गाइड टोली को संबोधित किया। गाइड सौम्या ने अतिथियों का चंदन तिलक लगाकर व स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। प्रबंधक राजेश शर्मा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य मंजरी यादव, प्राची, किरन, रीतू अरोड़ा का सहयोग रहा।
कुर्रियाकलां। गांधी विचार प्रचार विद्यालय में सोमवार को स्काउट गाइड के जनक पंडित श्रीराम वाजपेयी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम स्काउट-गाइड ने विद्यालय के मैदान पर प्रार्थना सभा की। बाद में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर स्काउट मास्टर विवेक प्रताप ने स्काउटिंग में उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल कुमार, शिक्षक अरुण प्रकाश, कौशल कुमार सिंह, योगेश कुमार, सरिता सिंह, रुक्मिणी, सागर श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें