फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जयंती पर अमर बलिदानी उधम सिंह को दी पुष्पांजलि

Fri, 27 Dec 2024 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बिजलीपुरा ​स्थित पंजाबी सिक्ख समाज सेवा संगठन कार्यालय पर शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि - फोटो : mathura
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पंजाबी सिख समाज सेवा संगठन के बिजलीपुरा स्थित कार्यालय पर अमर बलिदानी उधम सिंह की जयंती मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष सरदार राजू बग्गा के साथ ही सदस्यों ने उधम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि दी।
विज्ञापन

राजू बग्गा ने कहा कि जलियावाला बाग से आहत होकर उधम सिंह ने जनरल डायर से बदला लेने के लिए योजना बनाई थी। लंदन जाकर उन्होंने डायर को मौत के घाट उतार दिया। वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस मौके पर संदीप, प्रखर शर्मा, रिशव, सर्वेश आदि मौजूद रहे।
वहीं, पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शहीद उधम सिंह की 125वीं जयंती पर गोष्ठी हुई। इसमें सोसाइटी के अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद उधम सिंह का योगदान अतुलनीय है। सेठ सियाराम इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सोनपाल सिंह ने उनका जीवन परिचय दिया। एसपी कॉलेज के अंग्रेजी प्रवक्ता ज्वाला प्रसाद ने उधम सिंह से प्रेरणा लेने की अपील की। इस मौके पर बुधपाल सिंह, नीतू सिंह, दिव्यांशु उपासक, डॉ. राजवीर कनौजिया,अशोक कुमार गौतम,चंद्रपाल, संतोष कुमार, मनोज राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें