कांट पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सोनू। स्रोत: पुलिस
कांट। हरदोई निवासी हत्यारोपी ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।
कांट के एक गांव निवासी व्यक्ति के घर में परिचित सोनू निवासी ग्राम रसूलापुर थाना पचदेवरा, जिला हरदोई का आना-जाना था। उनकी नाबालिग बेटी का सोनू ने मोबाइल नंबर लेकर उससे बातचीत शुरू कर दी। इसी बीच उसने अपहरण कर दुष्कर्म किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया है। उसका चिकित्सीय परीक्षण करने पर नाबालिग मिलने पर पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपी सोनू को कमलनैनपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शातिर आरोपी पर हरदोई जिले में हत्या समेत दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।