जलालाबाद। रामगंगा की बाढ़ से प्रभावित रहे अल्हागंज क्षेत्र के भरतौली गांव के लोग शुक्रवार को यहां आकर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर सरकारी सहायता जल्द दिलाने की मांग की।
गांव के सत्येंद्र, दिनेश, प्रदीप, रामदेवी, मुन्नी देवी, सुरेंद्र आदि ने एसडीएम को बताया कि नदी ने किनारे बसे उनके गांव में इस वर्ष काफी कटान किया। खेत नदी मे कट जाने से बड़े पैमाने पर फसली नुकसान हुआ और जानवरों का चारा तक नहीं बचा। इसके बावजूद उन्हें कोई सरकारी सहायता नहीं मिली, जबकि अधिकांश प्रभावित परिवार बेहद गरीब हैं। एसडीएम ने उन्हें जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। संवाद