शाहजहांपुर में बाइक पर बैठे पांच लोग। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। शहर के प्रमुख मार्ग पर बाइक पर पांच युवकों को बैठाकर दौड़ाना महंगा पड़ गया। इस दौरान बाइक की टंकी पर भी एक युवक बैठा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया, जो वायरल हो गया। इसके बाद यातायात पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दो हजार रुपये का चालान संबंधित का कर दिया।
12 सेकंड के वीडियो में बाइक पर पांच युवक बैठे नजर आ रहे हैं। पांचवां युवक टंकी पर उल्टा बैठा है। भीड़ वाले मार्ग पर बाइक दौड़ाई गई है। वीडियो जेल रोड का बताया जा रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बाइक किसी जहूर अली के नाम पर पंजीकृत है। टीएसआई ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए दो हजार रुपये का चालान काटा गया है।