पूछताछ के दौरान दो व्यापारियों से लूट की वारदातों को बदमाशों ने कबूल किया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी निवासी राधेश्याम के साथ 14 अप्रैल को निगोही क्षेत्र में दो लाख रुपये की लूट हुई थी।
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के कजरीनूरपुर रोड पर बुधवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो सिपाही घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान पुलिस और एसओजी की टीम ने पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तमंचे-कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान दो व्यापारियों से लूट की वारदातों को बदमाशों ने कबूल किया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी निवासी राधेश्याम के साथ 14 अप्रैल को निगोही क्षेत्र में दो लाख रुपये की लूट हुई थी। इसी क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता से 21 मई को पचास हजार रुपये लूटे गए थे। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी।
बुधवार रात निगोही पुलिस और एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर निगोही क्षेत्र के कजरीनूरपुर रोड पर दबिश दी। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस आगे बढ़ी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सिपाही किशनपाल और संदीप बैसला हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जेल भेजे गए बदमाशों में अलाउद्दीन, इस्लाम, अकीद, आसिफ, मुर्शीद हैं।
विज्ञापन
ये सभी ग्राम टुरमुखी थाना मझिला जिला हरदोई के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने निगोही क्षेत्र में होने वाली लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। बदमाशों से तीन बाइक, एक लाख 25 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।