फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: चटकी पटरी से गुजरी मालगाड़ी, मचा हड़कंप, जागल प्लेट बांधकर ट्रेन का किया संचालन 

Thu, 27 May 2021 08:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

जागल प्लेट बांधी गई तब ट्रेनों को 30 किमी की स्पीड से निकाला गया। दोपहर बाद ब्लॉक लेकर रेल पटरी बदली गई। इसके बाद निर्धारित गति से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में रोजा रेलवे स्टेशन और राम प्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन के बीच चटकी पटरी से गुरुवार सुबह मालगाड़ी गुजर गई। चालक को झटका लगने पर पटरी चटके होने का आभास हुआ। संयोग ही रहा कि मालगाड़ी पलटने से बच गई। बाद में कंट्रोल के आदेश पर चाबीमैन को भेजा गया। 
विज्ञापन


जागल प्लेट बांधी गई तब ट्रेनों को 30 किमी की स्पीड से निकाला गया। दोपहर बाद ब्लॉक लेकर रेल पटरी बदली गई। इसके बाद निर्धारित गति से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। रोजा-रामप्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन के बीच गेट नंबर 314 के पास अप लाइन पर सुबह 5:40 बजे मालगाड़ी रोजा आ रही थी। चालक को झटका महसूस हुआ तो इसकी सूचना वॉकी टॉकी से स्टेशन मास्टर और कंट्रोल को दी। 

कंट्रोल के आदेश पर पीछे से आने वाली बरेली कैंट स्पेशल ट्रेन को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन पर रोका गया। वहीं कंट्रोल में रेल पथ निरीक्षक के कर्मचारियों पर लाइन पर लिया और उनको सूचना दी। सूचना मिलने पर रेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। रेल पथ उप निरीक्षक अमर सिंह मीणा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और टूटी पटरी पर जागल प्लेट बांधकर 30 किमी की स्पीड से ट्रेन का संचालन चालू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें