फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडे या मिस्टर इंडिया: रोज यहां लोग बदमाश देखे जाने का कर रहे दावा, लेकिन कोई न आया हाथ, कैमरे में दिखा सच

Sun, 07 Aug 2022 05:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पुवायां (शाहजहांपुर)

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। यह सात जुलाई का बताया जा रहा है। इसमें आधी रात को पांच लोग एक रास्ते पर जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह वीडियो पुवायां के गांव गंगसरा के पास का है। एसपी एस. आनंद का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। जगह-जगह बदमाशों के शोर के चलते पुलिस भी सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद कथित पांच बदमाश - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर की पुवायां तहसील क्षेत्र में इस समय रोजाना बदमाश देखे जाने का शोर मच जा रहा है। कई गांवों के लोग तो फायरिंग भी कर चुके हैं। कई स्थानों पर गन्ने के खेत घेरे गए, लेकिन आज तक ग्रामीणों और पुलिस के हत्थे कोई नहीं चढ़ सका है। पुलिस बदमाश देखे जाने की चर्चाओं को अफवाह बताकर पल्ला झाड़ लेती है। अब इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो सात जुलाई का बताया जा रहा है। इसमें आधी रात को पांच लोग एक रास्ते पर जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह वीडियो पुवायां के गांव गंगसरा के पास का है। एसपी एस. आनंद का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। जगह-जगह बदमाशों के शोर के चलते पुलिस भी सक्रिय हो गई है। यूपी-112 की कई गाड़ियों और थाने की पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। आसपास के जनपदों की पुलिस से भी संपर्क बनाकर निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें