तिलहर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
तिलहर। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की दोपहर सरयू पुलिया के पास घेराबंदी की। चोरी की बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। फिर पूछताछ के बाद दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक और एक घिसी हुई चेसिस बरामद की। बरामद कुछ बाइकों के इंजन और चेसिस नंबरों से छेड़छाड़ की गई थी। आरोपी नंबर बदलकर चोरी के वाहनों की पहचान छिपाने के बाद उन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे।
सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि पकड़े हुए लोगों में बहादुरगंज का अर्श उर्फ भूरा, घेरचौबा का कुनाल वर्मा, मोहल्ला पचासा का जगजीत सिंह उर्फ जग्गा हैं। उनसे पूछताछ के बाद शेरगढ़ के फैजान उर्फ मुन्ना और पक्का कटरा निवासी अमन को बक्शी तिराहा स्थित रजा ऑटो सर्विस से गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। सात सितंबर को मोहल्ला कुंवरगंज से एक बाइक चोरी हुई थी। वास्तविक वाहनों के मालिकों और नंबरों की जानकारी जुटाई जा रही है।