फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अप लाइन पर पांच घंटे के ब्लॉक से थमी ट्रेनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ के मलिहाबाद के पास अप लाइन पर ट्रैक मजबूत करने के लिए पांच घंटे के ब्लॉक के कारण बृहस्पतिवार को ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। कई ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे ने ट्रैक सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते अप लाइन पर दोपहर 1:35 से 5:35 बजे तक ब्लॉक लिया। इसका असर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला, जहां कई ट्रेनों के विलंब से आने के कारण यात्रियों की भीड़ प्लेटफार्म पर जुटी रही। गर्मी और उमस के बीच यात्री ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने पेयजल और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई।
अप लाइन पर जम्मूतवी एक्सप्रेस चार घंटे, किसान एक्सप्रेस पांच घंटे, हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस छह घंटे, जनता एक्सप्रेस, दो घंटे, आनंद विहार टर्मिनल ढाई घंटे देरी से आई। दूसरी ओर गेट नंबर 321 पर निर्माण कार्य जारी रहा।
विज्ञापन

-
तीन से शुरू होगा वंदे भारत ट्रेन का ठहराव

शाहजहांपुर। लखनऊ जंक्शन से देहरादून जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव तीन जून से प्रारंभ हो जाएगा। ट्रेन के ठहराव के बाद जनप्रतिनिधि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
केंद्रीय मंत्री ने जितिन प्रसाद व राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया को पत्र भेजकर ट्रेन के ठहराव की जानकारी दी थी। ट्रेन के ठहराव होने से आध्यात्मिक दृष्टि से हरिद्वार, ऋषिकेश एवं चार धाम की यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को लाभ होगा। अब तक ट्रेन यहां से सीधे निकल जाती थी। अब गाड़ी का ठहराव तीन जून से प्रारंभ होगा। इसे लेकर एसीएम अंकित शर्मा ने निरीक्षण भी किया था।
कार्यक्रम को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। रेल अफसरों के अनुसार, तीन जून को अप लाइन पर 7:35 बजे ट्रेन आएगी। इस बीच डिवीजन के अफसर और जनप्रतिनिधि ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें