फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मानसिक रोग प्रबंधन के लिए पांच दिवसीय योग शिविर शुरू

विज्ञापन
शाहजहांपुर में आर्य डिग्री कॉलेज में योग के आसन करते साधक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य लाभ व मानसिक रोग प्रबंधन के उद्देश्य से पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद अंसारी, जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी और उपप्रधान जीसी मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

डॉ. अंसारी ने कहा कि नियमित योगाभ्यास के माध्यम से मानसिक रोगों से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। उन्होंने 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में संस्थान से सहयोग की अपील भी की।
शिविर में जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता, बिपिन रस्तोगी, सरोज कश्यप, राजेश दीक्षित, सौरभ गोयल, तेजवीर गुप्ता, डॉ. सारिका अग्रवाल ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी योगासनों का अभ्यास कराया। शिविर संयोजक राजेश दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि शिविर नौ जून तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 6:45 बजे तक संचालित होगा। आभार महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें