फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सेना के शौर्य को नमन, निकाली तिरंगा यात्रा

Mon, 12 May 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में तिरंगा यात्रा निकालतीं महिला कांग्रेस की पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने पर रविवार को सेना के शौर्य को सलाम करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। महिला पदाधिकारियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस बीच गांधी भवन में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय में बैठक कर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने हमारी बहनों के सुहाग उजाड़ दिए। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सभी पार्टियों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार से पहलगाम आतंकी हमले का कड़ा जवाब देने की मांग की थी, जिस पर भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों पर लगातार जवाबी कार्रवाई की है। इस मौके पर सीमा गौतम, शाईना खातून, संजना, रूबी खान, बेबी, नसीम जहां, रीना,तबस्सुम, शगुफ्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें