फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले जागरूक करें, फिर अतिक्रमण करने वालों पर लगाएं जुर्माना : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जाम की समस्या और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी और एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के साथ शनिवार को शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को पहले जागरूक करें। सुधार न होने पर जुर्माना लगाया जाए।
विज्ञापन


डीएम ने कचहरी चौराहा, जीआईसी तिराहा, खिरनी बाग, जेल सड़क, बहादुरगंज मार्केट, लकड़ी मंडी, निशात टॉकीज मार्ग, शहीद पार्क, लाल इमली चौराहा, इमली सड़क, रेलवे फटकिया और बस अड्डे के आसपास की स्थिति देखी। उन्होंने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित कर आवागमन को सुचारु बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने जेल के पीछे पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश भी दिए गए। बहादुरगंज मार्केट में अतिक्रमण हटाकर एकल मार्ग व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहले व्यापक स्तर पर मुनादी और जनजागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि लोग स्वयं अपने अतिक्रमण हटा लें। यदि लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें