फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बच्चों के विवाद में कैमहरिया में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव कैमहरिया में बच्चों के विवाद में फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। मामले की तहरीर पुलिस को भी दी गई, लेकिन पुलिस फायरिंग की जानकारी से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर गांव में दो लोगों के बच्चों के बीच विवाद होने के बाद शिकायत करने के दौरान दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। गाली-गलौज और मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। फायरिंग से मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। बाद में एक पक्ष ने खुटार पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दूसरे पक्ष के भी थाने पहुंचने के बाद वार्ता हुई और दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
गांव के लोगों का कहना है कि फायरिंग के चलते बड़ी घटना हो सकती थी, ऐसे में पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए थी। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि कैमहरिया में फायरिंग की कोई जानकारी नहीं है। कोई पक्ष थाने नहीं आया है और तहरीर भी नहीं दी गई है। तहरीर दी जाती है तो जांच कराई जाएगी और कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


गांव कैमहरिया में फायरिंग की घटना हुई है तो बृहस्पतिवार को मैं स्वयं गांव जाकर जांच करूंगा। घटना सही पाई गई तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें