फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाथीथान में वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग और पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार के मोहल्ला हाथीथान में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर फायरिंग व पथराव हो गया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ले के इमरान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे पड़ोसी युवक मकान के सामने साइकिल धोने लगा। मना करने पर उसके दो भाई बाइक निकाल लाए और वह भी साफ करने लगे। विरोध करने पर गालियां दी गईं।
आरोप हे कि आरोपी अपनी लाइसेंसी रायफल निकाल लाया और छत पर चढ़कर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। उन्होंने किसी तरह छिपकर जान बचाई। आरोपियों ने ईंट-पत्थर भी फेंके। विवाद में पुरमान, सलमान व अन्य लोगों को चोट आई है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों के मध्य फैसला हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें