फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होली पर विवाद के बाद फायरिंग, युवक घायल

विज्ञापन
मोहल्ला सुभाषनगर में तमंचे से फायरिंग करता युवक। स्रोत: वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर हुए विवादों के बाद फायरिंग की घटनाओं से जिला दहल उठा। सदर बाजार क्षेत्र में विवाद में मारपीट के बाद सरेआम युवक ने फायरिंग कर फिल्मी अंदाज में दहशत फैलाई। चौक कोतवाली क्षेत्र में फायरिंग की आवाज सुनकर बाहर निकले व्यक्ति के गोली लग गई। तिलहर में भटपुरा गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हुई है।
विज्ञापन


दो पक्षों में फायरिंग, शोर सुनकर बाहर आए पड़ोसी के पैर में गोली लगी
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा इंदेपुर में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गई। शोर शराबा सुनकर घर के बाहर आए पड़ोसी सुरेश राठौर (36) के पैर में गोली लग गई। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
गांव नवादा इंदेपुर निवासी दो पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। बुधवार को दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से कई राउंड फायर हुए। शोर शराबा सुनकर पड़ोस में रहने वाले सुरेश राठौर घर के बाहर आए तो एक गोली उनके दाहिने पैर में जा लगी। सुरेश पानीपत हरियाणा में एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। वह होली के मौके पर घर आए हुए थे।
विज्ञापन

गोली लगने के बाद परिवार वाले उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर कोतवाली अश्वनी सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
-
सुभाषनगर में होली पर मारपीट, सरेआम कई राउंड फायर कर फैलाई दहशत

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार की सुभाषनगर कॉलोनी में होली के दिन प्रभावशाली लोगों ने खूब हुड़जंग मचाया। पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से पिटाई करते हुए ईंट-पत्थर फेंके गए, साथ ही सरेराह फायरिंग कर दहशत फैलाई गई। फायरिंग व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
कॉलोनी के रहने वाले राजकुमार के घर पर पुरानी रंजिश के चलते बुधवार की शाम को कुछ लोगों ने हमलाकर किया। लाठी-डंडों से पिटाई करने के बाद सरेराह तमंचे से कई राउंड फायर कर दहशत फैलाई गई। पीड़ितों ने किसी तरह घर में खुद को बंद कर बचाया। मामले में राजकुमार की ओर से अमर व अंकित समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। संवाद

होली पर डीजे बजाने को लेकर दाे पक्षों में मारपीट और फायरिंग

तिलहर। होली पर डीजे बजाने को लेकर भटपुरा गांव में बुधवार की रात दो पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
गांव में होली के उपलक्ष्य में डीजे बजाया जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी बढ़ने पर उनमें गाली-गलौज शुरू हो गई और कुछ ही देर में नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई और लोग घरों के अंदर चले गए।
खास यह है कि दोनों पक्ष खुद फायरिंग से इन्कार करके एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। गांव के रजनीश, नरवीर और संजीव ने दूसरे पक्ष के योगेंद्र और आर्येंद्र के खिलाफ मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। दूसरे पक्ष के योगेंद्र ने रजनीश, नरवीर और संजीव पर मारपीट, फायरिंग और हंगामा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामले में पुलिस ने किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर गाली-गलौज, मारपीट और फायरिंग के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें