फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मऊ रसूलपुर में दो पक्षों के बीच पथराव में 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। मऊ रसूलपुर गांव में होली पर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। रंग पड़ने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। शराब के नशे में गाली-गलौज के बाद मारपीट और पथराव होने लगा। इसमें 11 लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे गांव के दिव्यांशु व जनार्दन रंग खेल रहे थे। तभी पास से गुजर रहे गांव के शाहिद अली पर रंग पड़ गया। इसे लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को हिदायत देकर मामला शांत करा दिया।
बृहस्पतिवार को सुबह दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। ईंट-पत्थर व लाठी डंडों चलने से दिव्यांशु, जनार्दन, रंजीत, रविंद्र सिंह, हिमांशु व दूसरे पक्ष के लतीफ, हामिद, इमरान, बाबू, उरूज, सोहेल घायल हो गए। मामले में दिव्यांशु की तहरीर पर पुलिस ने जायद अली, शाहिद अली, प्रधान अकील अहमद, अजीम, सोहेल, आमिर, मदकू, हसरत समेत 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा 20 अन्य लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि गांव में एहतियात के तौर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करके मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की तहरीर मिली हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 20 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
- राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें