फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ममेरे-फुफेरे भाइयों में विवाद के बाद फायरिंग, जिम ट्रेनर को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला मामूड़ी में शुक्रवार देर रात ममेरे-फुफेरे भाइयों में हुए विवाद के बाद फायरिंग हो गई। फायरिंग में जिम ट्रेनर फैज को गोली लगी है। फैज का बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के मोहल्ला तारीन बहादुरगंज निवासी फैज जिम ट्रेनर है। बताया जा रहा है कि फैज चार-पांच दिन से मोहल्ला मामूड़ी स्थित अपने मामा के घर पर रह रहा था। उसके मामा का बेटा भी जिम ट्रेनर है। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे रुपयों व किसी अन्य बात को लेकर ममेरे और फुफेरे भाइयों में विवाद हो गया।
काफी देर तक दोनों के बीच कहासुनी होती रही, फिर दोनों में हाथापाई हो गई। इसके बाद हुई फायरिंग में गोली फैज की पीठ में लगी। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल फैज को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। वहां मना करने पर परिजन फैज को लेकर रात करीब 12 बजे के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। वहीं, किसी के जरिये सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरंभिक जांच की। पता चला कि विवाद के बाद जैसे ही फैज बाइक पर बैठा। पीछे से उसको गोली मार दी गई। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मामला किसी दूसरे से पता चला था। गोली से घायल युवक का बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।

आरोपी पहले ओडिशा में करता था काम
फैज गोलीकांड में आरोपी के घर पर ताला लगा हुआ है। आरोपी पहले ओडिशा में काम करता था। अब शाहजहांपुर में जिम ट्रेनर है। दोनों ममेरे-फुफेरे भाई एक ही जिम में काम करते हैं। चर्चा यह भी है कि दोनों में काम को लेकर बहसबाजी हुई थी।

मामूड़ी में लोगों में दहशत
मोहल्ला मामूड़ी में शुक्रवार रात दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग से दहशत बनी हुई है। घटना के काफी देर बाद पुलिस को किसी दूसरे व्यक्ति ने सूचना दी। शनिवार को पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच जांच की है।
विज्ञापन


जिम ट्रेनर को गोली लगने का मामला संज्ञान में आया हैं। देर शाम तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

- पंकज पंत, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें