फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किराने की दुकानों से आतिशबाजी बरामद

विज्ञापन
जलालाबाद में एसपी ग्रामीण के सामने हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाता दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। एसपी (ग्रामीण) दीक्षा भांवरे अरुण के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार की शाम नल वाली गली के बाजार में किराने की चार दुकानों पर छापा मारकर वहां से आतिशबाजी बरामद की।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक चली छापे की कार्रवाई में बरामद की गई आतिशबाजी की कीमत कई लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि घनी आबादी के बीच बाजार में अवैध रूप से आतिशबाजी बेचे जाने की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि चार दुकानों से बड़ी मात्रा में आतिशबाजी बरामद होने पर उसकी बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वे अवैध तरीके से आतिशबाजी की बिक्री और उसका भंडारण करने से बाज आएं। इससे पहले उन्होंने फर्रुखाबाद हाईवे पर गुनारा गांव के पास सैयद आतिशबाज की दुकान का निरीक्षण कर वहां आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर, इंस्पेक्टर क्राइम रवि कुमार आदि पुलिस बल सहित मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें