पुवायां में आतिशबाजी की दुकान को चेक करते एसडीएम और सीओ। स्रोत : प्रशासन
- फोटो : 1
पुवायां। एसडीएम सदानंद सरोज और सीओ प्रवीण मलिक ने सोमवार शाम पुवायां में रामलीला मैदान के पास कुलदीप फायर वर्क्स, बंडा के कल्लू आतिशबाज और खुटार के जहीर आतिशबाज की दुकानों को चेक किया।
पुवायां के कुलदीप फायर वर्क्स और बंडा के कल्लू आतिशबाज की दुकानों के रिन्यूवल नहीं मिले और आतिशबाजी का रखरखाव नियमानुसार नहीं पाया गया। रिन्यूवल नहीं होने और नियमों का पालन नहीं किए जाने के कारण दोनों दुकानों को सील करा दिया गया। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद