फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का कहर, सैकड़ों बीघा फसल जली, किसान झुलसा

विज्ञापन
मदनपुर में गेहूं के खेत में लगी आग को बूझाते दमकल कर्मी के साथ गांब के लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्मी के मौसम में कई स्थानों पर आग लगने से सैकड़ों बीघा फसल नष्ट हो गई। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। राजस्व विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है।
विज्ञापन

गांव टाह खुर्द कलां में 16 किसानों की फसल राख
खुटार। गांव टाह खुर्द कलां में शुक्रवार दोपहर गेहूं की फसल में आग लग जाने से 16 किसानों की फसल चपेट में आ गई। लगभग 250 बीघा गेहूं की फसल जल गई। लेखपाल ने मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन किया है। शुक्रवार दोपहर गांव के पास गांव के पास गांव टाह के ही जमदुल्ला के खेत में कंबाइन से गेहूं की कटाई हो रही थी। इस बीच गेहूं के खेत में आग लग गई। तमाम किसान पावर स्प्रे मशीन, हैरो आदि लेकर पहुंचे और पानी का छिड़काव कर और फसल की जुताई कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। पुलिस ने एसडीएम को सूचना देकर किसानों को मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। आग से गांव टाहखुर्द कलां निवासी पूर्व प्रधान साजिद का नौ एकड़, आबिद का आठ एकड़, वकील का दो एकड़, जसनूर का चार बीघा, हाफिज का आठ एकड़, जफरुल्ला का ढाई एकड़, फैयाज का डेढ़ एकड़, जाहिद का ढाई एकड़, जहमुल्ला का चार एकड़, मेंहदीहसन का ढाई एकड़, नजरुल्ला का चार बीघा, जाकिर का तीन एकड़ और वसीउल्ला, रनामुल्ला, इसामुल्ला, महीउल्ला की एक- एक एकड़ गेंहू की फसल जलकर राख हो गई है। कुल 16 किसानों की लगभग 250 बीघा गेहूं की फसल जल गई है। संवाद
विज्ञापन

कंबाइन कब्जे में ली, भर लिया गेहूं, ट्रैक्टर पलटा
गांव टाह खुर्द कलां के किसानों का आरोप है कि उनके गेहूं के खेत में आग कंबाइन से निकली चिंगारी से लगी है। उधर, कंबाइन मालिक हारुन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर उनकी कंबाइन जमदुल्ला के गेहूं काट रही थी। जमदुल्ला के पड़ोस में उनका भी खेत है। किसी ने उनके खेत में बीड़ी पीकर फेंक दी, जिससे आग लग गई। आग से उनके छह बीघा गेहूं जल गए। कुछ किसानों ने उनकी कंबाइन को जबरिया अपने घर खड़ा करा लिया और कंबाइन में तोड़फोड़ भी कर दी। कंबाइन के टैंक और उसके घर से गेहूं भी भर लिए गए और उनका ट्रैक्टर खाई में पलट दिया। हारून ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
मझिगई में 430 बीघा फसल जली, किसान झुलसा
बंडा। मझिगई गांव में शुक्रवार दोपहर गेहूं की नरई के खेत में आग लग गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक टीम नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मौके पर पहुंची। आग से गांव मझिगई निवासी राजेश के 24 बीघा, राकेश के 30 बीघा, प्रमोद और अनूप मिश्रा के 18 बीघा, ओमकार के 24 बीघा, झब्बूलाल, सुखपाल, बद्रीप्रसाद के नौ बीघा, जंगबहादुर के 24 बीघा, राजकुमार के छह बीघा, पंकज की 60 बीघा, गांव मूड़ा निवासी रामकुमार के 30 बीघा, इसी गांव के श्रीपाल के नौ बीघा, रामकुमार के नौ बीघा, नन्हेलाल के चार बीघा, गांव चांदूपुर के मुकेश के नौ बीघा, शर्मा के 12 बीघा, रामदास के तीन बीघा, छोटेलाल के 12 बीघा, रामप्रकाश और रामपाल के छह बीघा, मोहनलाल, विमलेश के दस बीघा, विक्रम के 18 बीघा, उमाशंकर के 30 बीघा सहित लगभग 430 बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग बुझाते समय गांव मझिगई निवासी पंकज झुलस गया। उसे बंडा सीएचसी पर भर्ती कराया है। विधायक चेतराम मौके पर पहुंचे और किसानों से नुकसान की जानकारी ली।
भूसा बनाने की मशीन की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग
जलालाबाद। चौकी आजमपुर गांव के पृथ्वीराज सिंह अपने खेत में नरई से भूसा बनवा रहे थे। भूसा बनाने वाली मशीन गांव के मुन्नू सिंह की थी। दोपहर करीब दो बजे मशीन से उड़ी चिंगारी से नरई जलने लगी। भूसा भरी ट्रॉली ने आग पकड़ ली और कुछ ही देर में इस आग ने पास के ही खेत में खड़ी अवधेश सिंह की 23 बीघा, श्रीकृष्ण की 14 बीघा, विजय कुमार की 17 बीघा, दिनेश की 18 बीघा, रामप्रकाश की छह बीघा समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों की करीब डेढ़ सौ बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। जब तक ग्रामीण अपने प्रयास से आग पर काबू पा चुके थे। तहसीलदार ने बताया कि करीब सौ बीघा फसल जलने की सूचना है। नुकसान के आंकलन के लिए क्षेत्रीय लेखपाल आशुतोष को मौके पर भेजा है।
मिर्जापुर क्षेत्र में दो सौ बीघा गेहूं की फसल जली
शाहजहांपुर। मिर्जापुर क्षेत्र में रामगंगा के खादर में तेज पछुआ हवा चलने के कारण अचानक आग लगने से दो सौ बीघा गेहूं जल गया। तैयार फसल के जलकर नष्ट हो जाने से गांव मंशानगला और औरंगाबाद के करीब डेढ़ दर्जन किसानों के परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। दमकल यूनिट आने से पहले मंशानगला गांव के मदनपाल, फूलचंद्र, बड़े, रामसुरेश, रामप्यारी, मुखराम, धनपाल, सतीश, पोथीराम, श्यामवरन, मनीराम और ग्राम औरंगाबाद के राधाकृष्ण उर्फ पहलवान,रामकृष्ण, रामौतार, राजेन्द्र, बालकराम व राम सिंह आदि के लगभग दो सौ बीघा गेंहूं की तैयार फ सल आग की भेंट चढ़ चुकी थी। दमकल यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायरकर्मी श्यामबाबू सिंह ने बताया कि रामगंगा की कटरी में रास्ता नहीं होने के कारण कई जगह बड़ी गाड़ी फंस गई।
रीपर से निकली चिंगारी से 12 बीघा गेहूं जला
सिंधौली। शुक्रवार दोपहर एक बजे बड़ेला और कोटाबारी गांव के बीच भूसा बनाने वाले रीपर से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। दमकल यूनिट भी पहुंची और आग बुझाई। अग्निकांड में रामपाल, शहजादे, वीरेंद्र व कोटाबारी गांव के एक व्यक्ति का तीन-तीन बीघा गेहूं जल गया।
कटी पड़ी गेहूं की फसल में लगी आग
मदनापुर। गांव नहरोसा निवासी हंसराम के एक एकड़ गेहूं के खेत में आग लगने से कटी पड़ी गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल यूनिट ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। हंसराम का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाई है।
पंपसेट की चिंगारी से लगी आग दो एकड़ गेहूं राख
शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुखनैया में श्याम सिंह के खेत के पास पंपसेट चल रहा था। उससे निकली चिंगारी से आग लग गई। आग से श्याम सिंह के खेत का दो एकड़ गेहूं जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। एसडीएम सतीश चंद्र ने बताया कि राजस्व टीम को नुकसान के आकलन के लिए मौके पर भेजा है।

गांव टाह खुर्द कलां में आग से जलती गेहूं की फसल- फोटो : POWAYAN

जलालाबाद जे चौकी आजमपुर में आग की चपेट में आकर जलती ट्राली। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें