बड़ागांव में गन्ने की खोई के ढेर में लगी आग बुझाता दमकलकर्मी। संवाद
पुवायां। शार्ट सर्किट से गांव बड़ागांव में गन्ने की खोई के ढेर में आग लगी गई। तेज हवा के कारण आग के फैलने की आशंका से लोग परेशान हो उठे। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड के जवानों ने आग पर काबू पाया।
बड़ागांव निवासी रियासत अली का गन्ना कोल्हू लगा है। काेल्हू के पास ही खोई का ढेर लगा हुआ है। ढेर से कुछ दूर बिजली लाइन निकली है। लोगों ने बताया कि रविवार को बिजली के खंभे में करंट आने से खोई में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गांव के लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। आग बुझने पर लोगों ने चैन की सांस ली। संवाद