फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 13 दिन में 74 स्थानों पर लगी आग...फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान

Mon, 14 Apr 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रोजा के दिलावरपुर गांव में नरई में लगी आग बुझाती फायर ब्रिगेड टीम। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज हवा और गर्मी के कारा आग की घटनाओं में इजाफा हुआ है। अप्रैल महीने में अभी तक 74 स्थानों पर आग की घटनाएं होने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा गेहूं की फसल में आग लगी है।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2022 में 543 आग की घटनाएं हुईं थीं। वर्ष 2023 में 409 जगहाें पर आग लगी। पिछले साल वर्ष 2024 में 546 आग की घटनाएं हुईं थीं। इस वर्ष मार्च माह में 52 स्थानों पर आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। मार्च में 52 जगहों पर आग लगी है। अग्निशमन अधिकारी डाॅ. बीएन पटेल ने बताया कि गर्मी के दिन में आग की घटनाएं बढ़ जातीं हैं। ऐसे में सावधानी बरतकर बचा जा सकता है। खेत के अंदर ट्रांसफार्मर या बिजली का खंभा लगा हो तो उसके चारों ओर तीन-तीन मीटर दूरी पर फसलों को काटकर जुताई करा दें।

नरई में लगी आग
-रविवार सुबह रोजा के गांव दिलावरपुर व कटिया रज्जब स्थित खेत में नरई में आग लग गई। सुबह 9:54 मिनट पर सूचना आने के बाद दमकल यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें