फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिलहर मंडी में लगी आग, बड़ा नुकसान बचा

विज्ञापन
तिलहर मंडी समिति में पेड़ों के बीच लगी आग को बुझाता फायर ब्रिगेड कर्मचारी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
तिलहर। नवीन मंडी स्थल परिसर में मंगलवार की शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग बुझ जाने से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन



शाम करीब छह बजे मंडी की पूर्वी बाउंड्रीवॉल के अंदर पेड़ों के बीच अचानक ऊंची लपटें उठने से मंडी व्यापारियों और मंडी कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। इसी समय आंधी आने से आग और भड़क गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग दुकानों की ओर बढ़ती, इससे पहले ही दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
मंडी की बाउंड्रीवॉल के दूसरी ओर गैस एजेंसी है। आग बेकाबू होने पर गैस एजेंसी तक भी पहुंच सकती थी। माना जा रहा है कि किसी ने बीड़ी पीकर फेंक दी और आग भड़क गई। मंडी सचिव रामनिवास ने बताया कि मंडी में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें