शाहजहांपुर। चौक कोतवाली में मौजमपुर गांव निवासी बृजभान उर्फ पंडित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि 28 अप्रैल की रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान पर था। इस बीच दुकान के सामने वाले मकान स्वामी परशुराम व उनकी पत्नी गुड्डी देवी व बेटे नीरज ने गालियां दीं। विरोध करने पर उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि मामले की ऑनलाइन शिकायत भी की थी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद