फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गैस सिलिंडर लीक होने से मकान में लगी आग

विज्ञापन
तिलहर के इमली मोहल्ले में लगी आग को बुझाने पहुंचे फायरकर्मी। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। इमली मोहल्ले में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे तौसीम के घर खाना बनाते समय गैस सिलिंडर लीक होने से आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने से घर में मौजूद परिजनों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। पड़ोसियों की मदद से दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। तौसीम ने बताया कि वह उस दौरान काम पर गए थे और घर पर उनकी मां रुखसाना, बहन शबाना, अफसाना और गुलशन मौजूद थीं। मां खाना बना रही थीं, तभी गैस सिलिंडर में आग लग गई। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि समय रहते आग बुझा ली गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें