कांट में ऑटो पार्ट्स के गोदाम में लगी आग को बुझाता दमकल कर्मी। स्रोत: दमकल यूनिट
- फोटो : doda news
कांट। थाना क्षेत्र की गीतापुरम कॉलोनी में पेट्रोल पंप के पास स्थित मोटर्स पार्ट्स के गोदाम में शनिवार रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से छह ई-रिक्शा, तीन ऑटो और छह स्कूटी जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
एफएसओ डॉ.बीएन पटेल ने बताया कि प्रदीप अग्रवाल के गोदाम में आग लगने की शनिवार रात सूचना मिली। सदर फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि आग लगने से गोदाम में रखे वाहन आग की चपेट में आ गए। आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान है। संवाद