फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। सुभाष मार्केट स्थित किराने के गोदाम में बुधवार की रात लगी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे गोदाम मालिक ने लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला दातागंज निवासी रजनीश गुप्ता की मौजमपुर बाजार में किराने की दुकान है। दुकान के सामने सुभाष मार्केट में उनका किराने का गोदाम है। बताते हैं कि बुधवार रात अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गोदाम में आग लग गई। पड़ोसियों ने जब धुआं और आग की लपटें उठते देखीं तो दुकान स्वामी को सूचना दी।
दुकान स्वामी रजनीश ने परिजनों तथा पड़ोसियों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी ने बताया कि चीनी सहित उसका लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान में बिजली सप्लाई नहीं थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग, महिला झुलसी
खुदागंज। थाना क्षेत्र के गांव नवादा तालुक हरदेनी निवासी महिला फूलमाला पत्नी मनजीत सिंह अपने मकान में बृहस्पतिवार सुबह गैस पर चाय बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर का पाइप लीक हो गया। आग की चपेट में आकर महिला बुरी तरह से झुलस गई।
उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग रसोई में गए। उन्होंने आग बुझाकर महिला को बरेली के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। परिजनों ने हालत गंभीर देखते हुए आईसीयू में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें