फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक को पीटकर पेशाब पिलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परौर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को पीटने और पेशाब पिलाए जाने के मामले में पुलिस ने उदयवीर सिंह व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

पीड़ित की पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 14 नवंबर की सुबह नौ बजे उदयवीर ने गोशाला से गाय खोल दीं और गायों को उनके घर की ओर भगा दिया। इस दौरान एक गाय उनके घर में घुस आई। पति ने नाराजगी जताई तो उसने गालियां दीं।
पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। 15 नवंबर की शाम चार बजे पति के साथ खेत पर आलू लगा रहीं थीं। तब उदयवीर चार लोगों के साथ आया और पति के साथ मारपीट की। आरोप है कि पति को जूते में पेशाब पिलाई। उसके साथ छेड़खानी की। परौर थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें