दूसरे पक्ष ने भी लगाया आरोप
दूसरे पक्ष की ओर से असगरी ने रमाकांत, उमाकांत, राजेश, मुकेश, अचित, सूर्य कुमार, सचिन, ओमप्रकाश, मोहित, सुरेंद्र व प्रशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र नबी अहमद भैंस बांधने सड़क किनारे अपनी जगह में गया था। जहां आरोपियों ने गाली देते हुए एक राय होकर लाठी-डंडे, तलवार व फरसा से हमला कर दिया। मारपीट में असगरी, इकबाल, तबस्सुम, नसीमन, तायबा, आफरीन, सीमा व नबी अहमद को चोटें आईं। पड़ोसी के घर में घुसकर अपनी जान बचाई।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ मारपीट होने पर थाने पर लेकर जाकर पैरवी की थी। हमने जनहित को लेकर पीड़ित परिवार की मदद की है। इसके चलते उनके खिलाफ साजिश के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सीओ तिलहर प्रयांक जैन ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर दोनों की ओर से तहरीर आई थी। इसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया। मामले की विवेचना की जाएगी।