फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्टाॅक कम मिलने पर कोटेदार के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। ग्राम पंचायत मोहब्बतगंज कुआंडांडा के उचित दर विक्रेता की दुकान पर निर्धारित मात्रा से काफी कम अनाज मिलने के मामले में पुलिस ने विक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

तिलहर के पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि उचित दर विक्रेता शैलेंद्र कुमार की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया था। दुकान पर 69.728 क्विंटल गेहूं, 50.224 क्विंटल चावल, 26.36 क्विंटल बाजरा और 57 किलोग्राम चीनी का स्टॉक होना चाहिए था, लेकिन मौके पर महज चार क्विंटल चावल ही मिला। गेहूं, बाजरा और चीनी का स्टॉक नहीं मिला। डीएम के अनुमोदन के बाद मामले में पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार की तहरीर पर थाना जैतीपुर में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें