फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमओ और केंद्र प्रभारी के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। धान को खरीदने के लिए बंद पड़ी राइस मिल भिजवाने के बाद उसकी तोल नहीं कराने पर किसान ने आरएमओ कमलेश पांडेय सहित चौकिया क्रय केंद्र के प्रभारी के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही अधिकारियों से उपज की ढुलाई पर खर्च हुई रकम का हर्जाना दिए जाने की मांग की है। इस बीच, आरएमओ ने केंद्र प्रभारी को हटा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पिलुआ निवासी उमेश सिंह, मनीष सिंह और रंजीत सिंह अपना शरबती धान चौकिया सेंटर पर तोल कराने के लिए ले गए। केंद्र बंद मिला तो उमेश ने इसकी शिकायत आरएमओ कमलेश पांडेय से की। इस पर आरएमओ ने क्रय केंद्र संचालक के रूप में परिचय कराते हुए कटरा निवासी मोहित गुप्ता से फोन पर टेली कांफ्रेंस से उमेश की बात कराई। साथ ही उनसे मोहित को धान का सैंपल दिखाने को कहा। किसान उमेश चौकिया केंद्र पहुंचकर मोहित गुप्ता को धान का सैंपल चेक करवाया।
सैंपल पास करने के बाद मोहित गुप्ता ने धान को केंद्र की बजाय गांव भर्रा मई चांदपुर स्थित अपने निजी राइस मिल पर लाने को कहा। मंगलवार सुबह उमेश सिंह गांव के ही किसान अशोक शर्मा और संजू के साथ चार ट्रैक्टर ट्रॉली में धान भरकर मोहित गुप्ता की निजी राइस मिल पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे वहां पहुंचे मंडी के कर्मचारी शोभित गुप्ता धान चेक करके रिजेक्ट कर दिया। इसकी शिकायत करने पर आरएमओ ने भी मंडी कर्मचारी द्वारा रिजेक्ट किए गए धान की तोल कराने से इनकार कर दिया। बाद में मायूस किसानों ने समाधान दिवस मेें जाकर अधिकारियों से शिकायत की और उमेश ने आरएमओ समेत केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। किसानों ने एसडीएम रमेश बाबू को प्रार्थना पत्र देकर धान की ढुलाई में खर्च हुए दस हजार दिलाने की मांग की। एसडीएम के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें