फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष पर रिपोर्ट, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप

Sat, 20 Sep 2025 04:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

जलालाबाद में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष सुबोध सक्सेना पर गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष सुबोध सक्सेना के खिलाफ शराब पीकर घर के सामने गाली-गलौज, मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी नीतेश कटियार ने पुलिस को बताया कि चार सितंबर को रात करीब नौ बजे मोहल्ला गोपालनगर निवासी सुबोध सक्सेना ने शराब के नशे में उनके दरवाजे पर बेवजह गाली-गलौज की। इस दौरान घर पर कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। 

विज्ञापन


घर से फोन आने पर वह मौके पर पहुंचे और गाली देने का कारण पूछते हुए विरोध जताया। आरोप है कि तभी सुबोध ने मारपीट शुरू कर दी। अन्य लोगों के आ जाने पर आरोपी देख लेने की धमकी देकर चला गया। इससे पहले 13 सितंबर को सुबोध सक्सेना ने बकाया रुपयों का तकाजा करने पर नीतेश कटियार व उसके चाचा धर्मेंद्र कटियार, पंचू कटियार, नन्हे लल्ला व जितेंद्र कटियार पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

नगर पालिका से कार्यमुक्त किए गए नीतेश 
लखनऊ की कंपनी एसबीए इनवायरो टेक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आउटसोर्सिंग के तहत करीब एक साल पहले नगर पालिका में लगाए गए लोगों में नीतेश कटियार भी शामिल थे। वह सफाई कार्य की मॉनीटरिंग सहित विभिन्न तरह के कार्य देख रहे थे। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद सुबोध सक्सेना ने कंपनी के अधिकारियों को पत्र लिखा था। इसके बाद कंपनी ने नीतेश कटियार को कार्यमुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें