आरोपियों ने धमकाया
बाद में एक आरोपी ने अपनी जेब से एक पालिथीन निकालकर उसकी बाइक के झोले में रख दी और बोले कि तुम मादक पदार्थ की तस्करी करते हो। इस बात को लेकर वह लोग उन्हें हड़काने लगे और अपने साथ जबरदस्ती तिलहर थाने की बिरियागंज चौकी लेकर पहुंच गए। यहां पहुंचने के बाद उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मारपीट की गई और जेल जाने से बचने के लिए तीन लाख रुपयों का इंतजाम करने को कहा। रुपयों को लेकर आरोपियों ने फोन करके सराफा के पिता व अन्य परिजनों को धमकाया। इस बात की उनके घरवालों के पास ऑडियो रिकार्डिंग है। कुछ जगह लगे कैमरों की फुटेज भी है।
बाद में रात करीब डेढ़ बजे उसे दो लाख रुपये लेकर वहां से छोड़ा गया। आरोप है कि इस दौरान सिपाहियों ने उन्हें व उनके पिता या अन्य परिजनों को धमकी दी कि यदि उसने कही शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि इस मामले में तिलहर थाने में तैनात सिपाही अरूण चित्तौडिया, पंकज, तुषार व वीरेंद्र के अलावा नगर निवासी एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिपाही पंकज व वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों सिपाही निलंबित कर दिए गए हैं।