फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीन विद्यालयों पर लगाया एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ, द मंसूरी इंटरनेशनल स्कूल, गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल, जलालाबाद पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। किताबों को नियत स्थान या स्कूलों में बेचे जाने के चलते यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

अभिभावकों, पुस्तक विक्रेताओं व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक हुई थी। बैठक में डीएम की ओर से श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल, द मसूरी इंटरनेशनल स्कूल को नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा डीआईओएस की ओर से डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली और लिटिल फ्लावर स्कूल, पुवायां को नोटिस जारी किया गया।
प्रधानाचार्य व संस्था अध्यक्षों की ओर से भेजे गए स्पष्टीकरण का समिति ने परीक्षण किया। डीएम ने बताया कि श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ को पुस्तकों की सूची बदलने, गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल को नियत स्थान से किताबें विक्रय कराने, द मसूरी इंटरनेशनल विद्यालय को परिसर के अंदर से किताबें बिक्री करने का दोषी पाया गया।
विज्ञापन

समिति ने तीनों विद्यालयों पर उप्र स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय शुल्क विनियमन अधिनियम-2018 के नियमों का उल्लंघन किए जाने के कारण प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। तक्षशिला पब्लिक स्कूल से प्राप्त स्पष्टीकरण का परीक्षण करने पर यह पाया गया कि विद्यालय की किताबें छात्रों ने कई पुस्तक विक्रेताओं से खरीदीं, लेकिन विद्यालय की कुछ कक्षाओं की एक या दो पुस्तकें बाजार में सर्वसुलभ न होने के कारण संबंधित संस्था अध्यक्ष को चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली और लिटिल फ्लावर स्कूल पुवायां के दिए गए स्पष्टीकरण का परीक्षण समिति ने किया गया। इनमें शिकायत की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें