फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वित्तीय साक्षरता से भविष्य के जोखिमों से बच सकते हैं लोग

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसएस कॉलेज में कार्यक्रम में उप​स्थित छात्र-छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में फाइनेंशियल लिटरेसी फॉर यूथ विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि वित्तीय साक्षरता युवाओं को आर्थिक निर्णयों में आत्मनिर्भर बनाती है। इससे वह भविष्य के वित्तीय जोखिमों से बच सकते हैं। आर्थिक स्थिरता प्राप्त कर सकते हैं। बेहतर वित्तीय समझ से युवा आर्थिक सफलता की ओर अग्रसर होते हैं।
विज्ञापन

वक्ता सफीउद्दीन ने कहा कि वित्तीय साक्षरता से युवा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनता है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्राचार्य व वाणिज्य विभागध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। अखिल वर्मा ने वित्तीय साक्षरता पर प्रकाश डाला। डाॅ. रूपक श्रीवास्तव के संचालन में हुए कार्यक्रम में डाॅ. अजय वर्मा, डाॅ.देवेंद्र सिंह, डाॅ.कमलेश गौतम, डॉ.गौरव सक्सेना, डॉ.विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें