फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने शहर में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को शहर में घनी आबादी वाले क्षेत्र तारीन टिकली का भ्रमण किया। उन्होंने मोहल्ले की तंग गलियों से लेकर आसपास की कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही लोगों से सीधे बात करके उनसे पेयजल सप्लाई और पथ प्रकाश व्यवस्था के बारे मेें फीडबैक लिया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने प्रकाश के कई प्वाइंट खराब होने और पेयजल पाइप लाइनें पड़ी होने के बावजूद पानी की सप्लाई नहीं होने की शिकायत की। वित्तमंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को पानी की सप्लाई शुरू कराने के साथ खराब हो चुकी लाइटें ठीक कराने के निर्देश दिए। कुछ लोगों ने मंत्री से अपने बच्चों को रोजगार दिलाने का अनुरोध किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सतीश चंद्र, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किरन पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

मंत्री पहुंचे तो दौड़े अफसर, पाइप लाइनों के लीकेज सुधारे
शाहजहांपुर। महानगर में पानी की पाइप लाइनेें कई दिन से क्षतिग्रस्त होने के कारण जलभराव की वजह बनी हुई थीं। यह लाइनें वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना की नजर में आईं तो शनिवार को उन्होंने जीटीआई के कार्यक्रम में इजराइल के जल संकट के बारे में बात कर पानी का महत्व बताया। इसके बाद रविवार को नगर निगम के जलकल अनुभाग ने पाइप लाइनों के लीकेज सुधारने का अभियान छेड़ दिया।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर जलकल अनुभाग के अभियंता रविवार सुबह से ही क्षतिग्रस्त पाइप लाइनें चिह्नित करने को निकल पड़े। सीनियर प्लंबर अवधेश मिश्रा ने सबसे पहले टाउन हॉल में एसबीआई के पास मजदूर जुटाकर रोड के किनारे गड्ढा कराया क्योंकि इस रोड पर दिन भर शहर के ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। वहां पर पाइप लाइन का टूटा हिस्सा बदलवाने के बाद कर्मचारियों ने निजी स्कूल और चमकनी गाड़ीपुरा के लीकेज भी ठीक करा दिए। दोपहर बाद भी टीम ने शहर के अन्य इलाकों का भ्रमण किया, लेकिन वहां कोई लीकेज नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें