फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान को जा रहे बाइक सवार तीन श्रद्धालुओं को बस ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। जलालाबाद स्टेट हाईवे पर रविवार सुबह सिद्धन की मढ़ैया के सामने रोडवेज की अनुबंधित बस ने बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत तीन श्रद्घालुओं को रौंद दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के पास से मिले मोबाइल से उनकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा पर बरेली में थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव चठिया फैजूशाह निवासी 22 वर्षीय सुरजीत सिंह अपने छोटे भाई 18 वर्षीय रामजीत सिंह और गांव के ही 30 वर्षीय नागेंद्र सिंह के साथ बाइक से फर्रुखाबाद के घटियाघाट में गंगा स्नान को जा रहे थे। रविवार सुबह करीब सात बजे वे लोग अल्हागंज क्षेत्र में सिद्धन की मढ़ैया पहुंचे। तभी सामने से आई रोडवेज की तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने उन्हें टक्कर मार दी। तीनों उछलकर सड़क पर गिरे, इसी बीच बस का पहिया तीनों के सिर के ऊपर से निकल गया। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर बस लेकर फरार हो गया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी में मृतकों के पास से मिले दो मोबाइल और आधार कार्ड के जरिये उनकी शिनाख्त हुई। मोबाइल में मिले नंबरों पर पुलिस ने उनके परिजन को सूचना दी। इसके बाद परिजन रोते-बिलखते थाने पहुंचे और शवों की शिनाख्त की।
मासूम बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
देवेंद्र सिंह के पांच पुत्र हैं, जिसमें सुरजीत दूसरे नंबर का और रामजीत छोटा था। सुरजीत की शादी हो चुकी थी। वहीं, तीसरे मृतक नागेंद्र के एक पुत्र और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन

टक्कर के बाद हुई तेज आवाज, सड़क पर बिखरा था खून
मौके पर पहुंचे चिलौआ के प्रधान आलोक मिश्रा ने बताया उनका ईंट भट्ठा और ढाबा दुर्घटनास्थल के पास ही है। वह वहीं बने अपने आवास की ऊपरी मंजिल पर सोए हुए थे। टक्कर की आवाज से उनकी आंख खुल गई। किसी अनहोनी की आशंका के चलते बाहर निकल कर आए तो सड़क पर खून ही खून बिखरा था।
घटनास्थल पर संबंधित वाहन के टूटे शीशे और इंजन के सामने लगी टाटा लिखी प्लेट मिली है। घटना की रिपोर्ट लिखी जा रही है। साथ ही सभी शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन और उसके चालक का भी पता लगाया जा रहा है। - सुधाकर पांडेय, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें