शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के मोहल्ला मेहमान शाह निवासी राहिला ने महिला थाने में सिंजई निवासी पति अब्दुल नोमान, सास आलिया व ससुर अब्दुल नईम सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राहिला ने बताया कि उनकी शादी इस साल पांच अप्रैल को अब्दुल नईम के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। गर्भवती होने पर गलत व्यवहार किया। उनकी दवा नहीं कराई। 13 सितंबर को हालत गंभीर होने पर वह लोग मायके छोड़ गए। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद