फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक-मेधावी हुए सम्मानित

Tue, 08 Sep 2015 12:05 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आचार्य राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित अभिभावक सम्मेलन का शुभारंभ एसबीआई के प्रबंधक जफर हुसैन सिद्दीकी ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर शिक्षकों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अभिभावक एवं अध्यापकों के मध्य छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। शाखा प्रबंधक की ओर से कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह, काकोरी शहीद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एसपी सिंह, जनता आदर्श इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रोहित शुक्ला को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति ने इंटर की परीक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रा श्रुति मिश्रा, वैशाली यादव तथा शिवम गुप्ता, हाई स्कूल में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले कुलदीप सिंह, अनुज अग्निहोत्री, अभिषेक शुक्ला के साथ ही प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विश्वजीत, आशी पाठक को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय ने की तथा संचालन कृष्ण पाल सिंह ने किया। प्रबंधक डॉ. रामशंकर अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर राममोहन मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, अनिल भारद्वाज समेत कई अभिभावक तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें