फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो पक्षों में मारपीट और पथराव, पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। थाना क्षेत्र के देवरिया झाला गांव में दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। वारदात में एक परिवार के कई लोगों को चोटें आईं और घर का टिनशेड टूट गया। पुलिस ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी हर्ष यादव ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे उनका छोटा भाई शोभित यादव घूरे पर कूड़ा डालने गया था। इसी दौरान देवेंद्र, आदेश, उमेश, कपिल और सुभाष ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने शोभित के साथ मारपीट की।
डंडे से हमला किए जाने के कारण उसके हाथ में चोट आई। हर्ष के मुताबिक, शोभित घर लौट आया, लेकिन इसके बाद आरोपियों ने अपनी छत पर चढ़कर उनके घर की ओर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव में परिवार के अन्य लोगों को भी चोटें आईं और घर में लगा टिनशेड टूट गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें