फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, ईंट-पत्थर चलने पर छह घायल

विज्ञापन
तिलहर सीएचसी में बैठे मारपीट में घायल लोग। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में होली की पूर्व संध्या पर गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद पर खूब लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसमें दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब नौ बजे गांव में होली पर डीजे बज रहा था। इसमें गांव के युवक डांस कर रहे थे। इस बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों ओर से गाली-गलौज होने के बाद मारपीट हो गई। विवाद में लाठी-डंडे चलने के साथ ही ईंट-पत्थर भी चले। इसके चलते छह लोग घायल हो गए। मारपीट में सुरेश और उनका पुत्र अभिषेक, तेजपाल व उनकी भाभी ओमवती चोटिल हुए हैं। दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश व रामगुनी को चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को सीएचसी भिजवाया। इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें