फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास बहू सम्मेलन में जमकर मारपीट

Sat, 24 Feb 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
women fight
विज्ञापन
शनिवार को सास-बहू सम्मेलन में उपहार प्राप्त करने को लेकर महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। शनिवार को बंडा के सीएचसी परिसर में सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सम्मेलन में महिलाओं को टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना सहित तमाम योजनाओं की जानकारी दी गई। सम्मेलन में आने वाली महिलाओं को उपहार दिए जाने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन ज्यादा भीड़ हो जाने के चलते उपहार प्राप्त करने को लेकर अफरातफरी मच गई। एक महिला ने लाइन से निकलकर आगे जाकर उपहार लेने का प्रयास किया तो पीछे खड़ी महिलाओं से उसे पीट दिया। इस पर जमकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अस्पताल कर्मियों ने महिलाओं को बमुश्किल समझाकर शांत किया। इसके बाद भी काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. रिजवान, हरवंश पांडे, फरहा खान समेत तमाम आशा वर्कर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें